देवारा विकास सेवा समिति
गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों, सामाजिक न्याय व देवारा क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत सामाजिक संगठन
देवारा विकास सेवा समिति
गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों, सामाजिक न्याय व देवारा क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत सामाजिक संगठन
गरीब, बेसहारा व जरूरतमंदों को आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाने का कार्य करते हैं। इस सेवा का उद्देश्य आपदा, चिकित्सा आवश्यकताओं, या घातक चिकित्सीय स्थितियों में बेहतर चिकित्सीय सेवा प्रदान करना है, और उसे गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लोगों तक पहुँचाना है।
बाबा महाबलदास अनाज बैंक का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग अपनी आधारित खाद्य आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। यह संगठन गरीब, बेसहारा व जरूरतमंदों को आपातकालीन स्थिति में अनाज व जरूरी खाद्य सामग्री मुफ़्त उपलब्ध कराते हैं।
जैसा कि हम जानते हैं, देवारा क्षेत्र एक बाढ़ग्रस्त क्षेत्र हैं, देवारा क्षेत्र के गरीब, बेसहारा व जरूरतमंदों को आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाते हैं, व जरूरतमंदों को आपातकालीन स्थिति में अनाज व जरूरी खाद्य सामग्री मुफ़्त उपलब्ध कराते हैं।
हर साल नव वर्ष पर कम्बल वितरण कार्यक्रम में गरीबों को कम्बल वितरित किया जाता है।कम्बल वितरण कार्यक्रम, देवारा विकास सेवा समिति द्वारा किया किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण समाज सेवा है जो गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए ठंडी और आपदा के समय गरीबों को कम्बल प्रदान करता है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से जिन लोगों के पास आपने रोज़गार या आर्थिक साधने की सुविधा नहीं होती है, उनके लिए बड़ा महत्वपूर्ण होता है। यह कार्यक्रम आपदा प्रबंधन और आपदा के प्रभाव से प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान करने का माध्यम है।
विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं की सुविधा के लिए अस्थाई महिला कपड़ा चेंजिंग रूम स्थापित करते है।